
कासगंज,। शहर कोतवाली क्षेत्र में हजारा नहर के किनारे एक पेड़ पर युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ, इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना किया। मृतका की जेब से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने पेपर में फेल होने की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि हजारा नहर किनारे ज्याउद्दीनपुर गांव के समीप पाखड के पेड पर एक युवती का शव उसके ही दुपट्टे से बंधे फंदे पर लटका हुआ है। जानकारी मिलते ही सीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष रही होगी। मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी है। मृतका की जेब से एक नोट भी मिला है, इस पर उसने परीक्षा में फेल होने की वजह से यह कदम उठाने का जिक्र किया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। फील्ड यूनिट ने भी घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।