
जल जीवन मिशन में खुदी सड़के ठीक न करने पर न्यायालय में केस दर्ज कराया ।
मैनपुरी स्थाई लोक अदालत में टिंडों ली के निवासी लोगो ने सड़क पानी की पाइप लाइन व टँकी के निर्माण कराने का कार्य जल निगम विभाग द्वारा कराया गया था किन्तु गांव में पानी की टँकी का निर्माण नही हुआ पानी की लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया फिर उन्हें ठीक ढंग से दुरस्त न करने पर टिंडोंली निवासी देवेन्द्र सिंह कटारिया, रविन्द्र , मोहम्मद अली , राकेश न अधिवक्ता आकांक्षा दुबे के माध्यम से स्थाई लोक अदालत में अधिशासी अभियंता जल निगम के खिलाफ केस दर्ज कराया कि खुदी हुई सड़को को दुरस्त कराया जाए और जनता व ग्रामवासियों को हुई असुविधा के लिए उचित पारितोष दिलाये जाने की मांग की जिस पर अध्यक्ष श्याम कुमार व व सदस्य एकता मिश्रा ने दावा स्वीकार करते हुए 20 नबम्बर तारीख विपक्षी को उपस्थित होने के लिए नियत की गई।