01.11.2023 से 30.11.2023 तक यातायात माह मनाया जायेगा


एटा,यातायात जागरुकता माह नवम्बर, वर्ष 2023 पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 01.11.2023 से 30.11.2023 तक यातायात माह मनाया जायेगा, जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी एटा श्री प्रेम रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा आज पुलिस कार्यालय एटा पर फीता काटकर किया गया, जिलाधिकारी एटा तथा एसपी अपराध एटा द्वारा उपस्थित लोगों को यातायात नियमों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। अंत में “यातायात जागरुकता" रैली में सम्मिलित होमगार्ड, पीआरडी, स्काउट गाइड और स्कूली छात्रों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यातायात जागरूकता रैली पुलिस कार्यालय से प्रारंभ होकर, ॠषि मार्केट से रोडवेज बस स्टैंड होते हुए माया पैलेस चौराहा से रश्मि लोक तिराहा से आगरा रोड होते हुए यादव नगर तिराहा से चौकी सिविल लाइन से आगरा चुंगी तिराहा से जेल रोड होते हुए पुलिस लाइन एटा पर आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान यातायात जागरुकता सम्बन्धी नारे लगाये गए। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इस पूरे माह में जनसाधारण तथा स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। जनपद में जो भी व्यक्ति अथवा पुलिस कर्मचारी बिना हेलमेट धारण किये हुये पाये जाएंगे उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा समस्त उपस्थित लोगों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की गयी कि वे अपने वाहन पर सही नम्बर प्लेट लगायें, अपने वाहन से सम्बन्धित समस्त कागजात जो चैकिंग के दौरान जाँच किये जाते हैं उनको अपने साथ रखें, शराब पीकर गाड़ी न चलायें, ओवर स्पीड से बचे, तथा हेलमेट धारण कर ही मोटर साईकिल पर चलें ताकि दुर्घटना तथा अन्य कार्यवाही से बचा जा सकें। उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह, प्रभारी यातायात उ0नि0 श्री बचान सिंह शाक्य तथा अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

यातायात नियमों का पालन करें, जागरूक बनें, जागरूक करें।
 हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग
 नम्बर प्लेट पर सही अंकन
 बाइक पर तीन सवारी नहीं
 शराब पीकर वाहन न चलायें।
 ओवर स्पीड से वाहन न चलायें।
 वाहन के समस्त कागजात पूर्ण हों व साथ रखें।
 वाहन हमेशा अपनी साइड पर ही चलायें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks