
एटा, । बाजार में घेरकर आरोपियों ने फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसके बाद भी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा के गांव फगनौल निवासी दिनेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अगस्त को बड़े भाई ग्रीश सामान लेने के लिए बाजार गए थे। भाई मेडिकल स्टोर पर खड़े हुए थे। आरोप है कि गांव के ही आरोपी सत्यपाल, सत्यवीर सहित अन्य आरोपी आएं और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। सभी आरोपियों ने मिलकर भाई पर फायरिंग की। गोली लगने से भाई ग्रीश घायल हो गया। जिनका आगरा में उपचार चला। कुछ दिन बाद थाने जा रहे थे आरोपियों ने घेर लिया। ड़र के कारण घर लौट आएं थे। भाई का इलाज कराने के बाद वह थाने पहुंचे। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जैथरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।