युवती की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी



एटा, । काली नदी की खादर में करीब 20 वर्षीय युवती की लाश झाड़ियां में मिली है। लाश पर चोटों के निशान हैं। आशंका है कि हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंका गया है। पुलिस की टीमें खुलासे के लिए जुटी है। आसपास के जिलों में भी शव के फोटो भेजे हैं।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला रंजीत क्षेत्र में काली नदी की झांड़ियों में शनिवार की सुबह एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग उसकी पहचान नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि शव के गले पर चोट के निशान है। पेट पर किसी नुकीली वस्तु से हमला किया गया है। युवती जींस-टॉप पहने है। लाश मिलने की खबर पर एएसपी धनजंय कुशवाह, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि आशंका है कि दूसरे स्थान पर हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। मौके पर हत्या किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर मौके के नमूने लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks