जिले में साठ हजार किसानों के नहीं बने क्रेडिट कार्ड



एटा। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड देने ने के लिए बैठक बुलाई। 20,8,456 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसमें से 14,8,262 किसान केसीसी है। अभी तक 60 हजार किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पाए है। यही वजह है कि अवशेष 60,194 किसानों को शासन के ये क्रेडिट कार्ड दिए जाना है।

डीएम ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि येाजना के ऐसे लाभार्थी जिनकी ईकेवाईसी नहीं हुई है, उनकी ईकेवाईसी कराई जाए। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कितने किसान किस ब्रांच में केसीसी से आच्छादित नहीं हैं, उनका डाटा बैंक के पोर्टल पर उपलब्घ है। खंड विकास अधिकारियों को भी पोर्टल का लॉगइन, पासवर्ड दिया जाएगा। योजना के ऐसे लाभार्थी जो केसीसी नहीं लेना चाहते हैं, उनसे केसीसी न लेने के संबंध में फार्म भरवा लिया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks