
एटा – वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पैथोलॉजी से शुक्रवार को आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र में दो डेंगू पॉजिटिव और निकले है। उसके बाद जनपद में कुल पॉजिटिव निकलने वालों की संख्या 68 हो गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अवागढ़ में 40 वर्षीय गुड्डी पत्नी श्यामवीर, 18 वर्षीय धीरज पुत्र श्यामवीर डेंगू पॉजिटव निकले हैं। स्वास्थ्य टीमों ने शुक्रवार को बिल्सड़ पटटी में निरोधात्मक गतिविधियां आयोजित की गई। यहां पर टीम ने 245 मरीजों को देखा, जिसमें से 189 की मलेरिया जांच, 58 की डेंगू जांच की गई, जिसमें से 25 संभावित डेंगू रोगियों के सैंपल एलाइजा जांच को मेडिकल कालेज पैथोलॉजी भेजे गए हैं।