
जनप्रतिनिधियों , जिलाधिकारी की उपस्थिति में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश शोभायात्रा समारोह सम्पन्न।
कासगंज,श्री गणेश इन्टर कॉलेज परिसर में इस अवसर पर सांसद राजवीरसिंह उर्फ राजू मैया ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारे आंगन की मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली की अमृत वाटिका में लगेगी , सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने का प्रयास किया जा रहा है यह सभी जनपद वासियों के लिए गर्व का विषय है कि युवाओं द्वारा जिले की मिट्टी को पहले प्रदेश की राज धानी और फिर दे श की राजधानी पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर जिले के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुंवर पाल की पत्नी को शांल उढ़ा कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला धिकारी सुधा वर्मा , विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत , विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा , जिलाध्यक्ष भाजपा के पी सिंह सोलंकी , जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप , चैयरमेन सोरों रामेश्वर दयाल मेहरे , चैयरमेन कासगंज मीना माहेश्वरी ,सी डी ओ सचिन ,बीएस ए ,डी आई ओ एस , समाज कल्याण अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।