दो शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं सेवा समाप्ति का नोटिस जारी

दो शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं सेवा समाप्ति का नोटिस जारी
एटा, । अलीगढ़ मंडल के एडी बेसिक कृपाशंकर वर्मा ने गुरुवार को ब्लॉक निधौलीकलां के बिजौरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इसमें दो फुलटाइम शिक्षिका अनुपस्थिति मिलीं। इनको दो नोटिस देने के बाद कठोर कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए दिनेश कुमार को दिए हैं।
बीएसए कार्यालय में मौजूद एडी बेसिक कृपाशंकर वर्मा ने बताया कि बिजौरी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फुलटाइम शिक्षिका ममता गौतम व छाया अनुपस्थिति मिलीं। स्टाफ ने बताया कि यह शिक्षिकाएं लंबे समय से नहीं आ रही हैं। बीएसए को इन शिक्षिकाओं को 15 दिन और आठ दिन का नोटिस देने के बाद सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में निरीक्षण के दौरान सिर्फ 16 छात्राएं मौजूद थीं। पंजीकरण 100 का है। उपस्थित छात्राओं को मीन्यू के अनुसार खाना भी मिला था। प्रधानाध्यापिका को मीन्यू के अनुसार छात्राओं को खाना देने के निर्देश दिए हैं। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि उनको भी स्कूल के निरीक्षण में दोनों फुलटाइम शिक्षिकाएं अनुपस्थिति मिली हैं।

जूनियर विद्यालय करीमपुर में आठ पैरामीटर भी पूर्ण नहीं एडी बेसिक ने बताया कि ब्लॉक सकीट क्षेत्र के जूनियर विद्यालय करीमपुर का निरीक्षण किया। इसमें मिशन कायाकल्प के तहत आठ पैरामीटर भी पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने स्कूल प्रधानाध्यापक को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय जर्जर भवन में चिह्नित है। इसलिए कायाकल्प मिशन के पैरामीटर पूर्ण नहीं हो सके है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks