शिकायतकर्ता, प्रधान सहायक के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं अन्य संबंधी अभिलेखों की जांच

शिकायतकर्ता, प्रधान सहायक के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं अन्य संबंधी अभिलेखों की जांच

एटा, । सीएमओ कार्यालय के प्रधान सहायक पुष्पेन्द्र सिंह के वॉयरल हुए ओडियो मामले की जांच करने गुरुवार को अलीगढ़ मंडल की एडी हेल्थ डॉ. साधना राठौर एटा पहुंची। सीएमओ कार्यालय में उन्होंने मामले को लेकर चार घंटे तक पूछताछ और पत्रावालियों की जांच की। जांच के बाद आख्या शासन को देगी।

गुरुवार को दोपहर 12 बजे अलीगढ़ मंडल की एडी हेल्थ डॉ. साधना राठौर, जेडी अलीगढ़ डॉ. मनोज झा के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंची। एडी हेल्थ के कार्यालय में पहुंचते ही अधिकारी, कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एडी सीधे सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी के कार्यालय में पहुंची। उन्होंने करीब चार से पांच घंटे तक प्रधान सहायक के ओडिया वॉयरल मामले की जांच की।

जांच के दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता, प्रधान सहायक के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं अन्य संबंधी अभिलेखों की जांच एवं बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शासन में हुई शिकायत के बाद मिले निर्देश पर वह मामले की जांच करने आईं हैं। जांच के दौरान मामले से संबंधित पत्रावलियां देखी हैं। जांच कर आख्या शासन को भेजेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks