गायत्री परिवार गोरखपुर की अति महत्वपूर्ण गोष्ठी

गायत्री परिवार गोरखपुर की अति महत्वपूर्ण गोष्ठी
अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उपजोन कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर के जिला समन्वयक एवं व्यवस्थापक श्री अशोक तिवारी जी ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ राजघाट गोरखपुर पर एक अति महत्वपूर्ण गोष्ठी 27 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के उत्तरजोन प्रभारी भाई श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर जी के अध्यक्षता मे 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित है जिसमें आगामी कार्ययोजना एवं शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा हम सभी को दिशा-निर्देश मिलेगा।।
गायत्री परिवार गोरखपुर के संरक्षक श्री जे० बी० राय साहब जी,गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्था से संबंधित प्रमुख प्रतिनिधियों, उपजोन कार्यालय के श्री प्रभाशंकर दुबे जी जगन्नाथ द्विवेदी जी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रमुख डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी जी चिकित्सा व्यवस्था के श्री सुनील दुबे जी ने सभी परिजन परिव्राजक कार्यकर्ता से करबद्ध अपील करते हुए कहा है कि आप सभी कीउपस्थिति अति अनिवार्य है सभी निष्ठावान कार्यकर्ता समय से सहभागिता सुनिश्चित करें एवं सूचना को एक दूसरे परिजन तक शेयर करके सूचित भी करें।।
अच्युतानंद शर्मा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks