
वाराणसी — भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम ,ऑटो रिक्शा यूनियन वाराणसी (दीनानाथ दीनू एवं भगवान सिंह जी) , ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर चालक वेलफेयर एसोसिएशन ( गिरजा शंकर शुक्ला जी), वाराणसी ऑटो चालक एसोसिएशन (अशोक पांडे जी)
के संयुक्त गठबंधन से बना वाराणसी संयुक्त ऑटो एवं थ्री व्हीलर चालक यूनियन के संयुक्त बैनर तले भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सेठ जी, एवं परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबैर खान बागी जी, प्रदेश अध्यक्ष अजय चौबे जी, प्रदेश महासचिव भगवान सिंह जी, प्रदेश सचिव देवनंदन सिंह जी, वाराणसी जिला अध्यक्ष कमला कांत सिंह गुड्डू जी, वाराणसी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मकसूदन जी सहित भारतीय मीडिया फाउंडेशन कोर कमेटी के वरिष्ठ मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गणों का 26 अक्टूबर से एक तूफानी दौरा वाराणसी जनपद के विभिन्न स्थानों गोदौलिया स्टैंड, कैंट स्टैंड, दुर्गाकुंड स्टैंड, लंका स्टैंड, मैदागिन स्टैंड, बेनियाबाग स्टैंड, पड़ाव स्टैंड, आशापुर स्टैंड, कचहरी स्टैंड, भोजूबीर स्टैंड, आदि अन्य स्टैंडों का तूफानी दौरा प्रारंभ हो गया हैं।
सर्वप्रथम रेलवे कैंट स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे आयोजित बैठक में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि वाराणसी नगर निगम के अंतर्गत स्टैंड एवं पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली को लेकर एवं वाराणसी जनपद में यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित कराने, नगर निगम के ठेकेदार रमाशंकर पांडे एवं उनके सेवादारों के अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ, एक तथाकथित ट्रेड यूनियन के नाम पर संगठन बनाकर ऑटो पर पर्दा को काला करने वाले गोल गिरोह के खिलाफ सिगरा थाने में दर्ज एफ आई आर पर कड़ी कार्रवाई कराने आदि कई मुद्दों को लेकर वाराणसी में ऑटो चालकों एवं ई -रिक्शा चालकों की हड़ताल के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर यह दौरे का अभियान चल रहा हैं।
उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर से संपूर्ण बनारस में अवैध रूप से नगर निगम के नाम पर अबैध रसीद काटने वाले लोगों का पर्दाफाश करने का अभियान चलेगा जिस पर वाराणसी के भविष्य अधिकारी गणों ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल की मीडिया अधिकारियों पत्रकार बंधुओ को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान को प्रत्यक्ष एवं गोपनीय तरीके से चलाने का कार्य करें मौके पर मौजूद रसीद काटने वाले से पूछताछ करें हर ऑटो स्टैंड के आस पास अवैध रूप से रसीद काटी जा रही हैं बिना वर्दी बिना P O S मशीन की रसीद काटी जा रही जो पूरी तरह से अवैध है ।
उन्होंने कहा कि पूरा देश डिजिटल हो चुका है तो वाराणसी नगर निगम डिजिटल क्यों नहीं हुआ।
उन्होंने हर ऑटो स्टैंड पर सीसी कैमरे लगाने की मांग करते हुए कहा कि आसपास सड़क पर भी सीसी कैमरे लगाए जाएं।
उन्होंने कहा कि हर ऑटो स्टैंड पर एक वोर्ड लगाया जिस पर नगर आयुक्त महोदय का नाम और मोबाइल नंबर हो ठेकेदार का नाम और मोबाइल नंबर हो स्टैंड संचालक का नाम और मोबाइल नंबर हो और वहां पर नियुक्त नगर निगम के रसीद काटने वाले सेवादार का नाम और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य किया जाएं।
अन्य किसी भी व्यक्ति से रसीद काटने की अनुमति पर पाबंदी लगाई जाएं।
बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी कीमत पर अब शोषण अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए वाराणसी में हड़ताल करने की रणनीति बना ली गई है अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चालक बैठेंगे।
कमला कांत सिंह गुड्डू
जिला अध्यक्ष वाराणसी भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम
एवं
अध्यक्ष वाराणसी संयुक्त ऑटो एवं थ्री व्हीलर चालक यूनियन।