
युवा समाजसेवी कुलदीप गुड्डू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय किसान यूनियन भानू ने बताया कि आज दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट महोदय बुलंदशहर को दिया गया जिसमें जनपद बुलंदशहर से शिकारपुर मुख्य मार्ग जो की बुरी तरीके से गड्ढे में तब्दील हो गया है जिससे रोजाना घटना दुर्घटना होती है कई लोगों की मृत्यु व कई अन्य लोग घायल हो चुके हैं दुर्घटना से गाड़िया भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है गड्ढा मुक्त प्रदेश उसके बावजूद भी जनपद बुलंदशहर से शिकारपुर नरौरा मुख्य मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है मैं मांग करता हूं जिला प्रशासन बुलंदशहर से की 15 दिन के अंदर पूरी सड़क गड्ढा मुक्त हो जिससे क्षेत्र वासियों व जनपद वासियों को हो रही परेशानी से मुक्ति मिले अन्यथा भारतीय किसान यूनियन भानू आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से जिला प्रशासन बुलंदशहर की होगी आपका सेवक युवा समाजसेवी कुलदीप गुड्डू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भारतीय किसान यूनियन भानू जय जवान जय किसान जय हिंद जय भारत