कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) व बसपा प्रत्याशी डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) की दोस्ती का छूटा साथ राजनैतिक टकराहट दुश्मनी में बदली

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक सियासत की जंग, कांग्रेस प्रत्याशी आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) व बसपा प्रत्याशी डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) की दोस्ती का छूटा साथ राजनैतिक टकराहट दुश्मनी में बदली
!!.राजनैतिक कुश्ती, वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कदम से कदम मिलाकर साथ चलने वाले इस बार वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में हो गए जुदा.!!

छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासत की जंग, बीते वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) चुनावी मैदान में थे और उनके सामने सत्ताधारी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह थी जिनकी लोकप्रियता पूरी विधानसभा में फैली हुई थी क्योंकि वह दो बार विधानसभा उम्मीदवार से पहले नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष रह चुकी थी इसलिए कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन कांग्रेस के सारथी बने डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) इन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) के साथ गांव-गांव जाकर प्रत्येक मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति समझाइ परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आया और कांग्रेस उम्मीदवार कांटे की टक्कर में विजय प्राप्त करने में सफल हुए। आलोक चतुर्वेदी (पजजन भैया) और डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) की रणनैतिक दोस्ती का सिलसिला यह निरंतर चलता ही रहा हर एक कार्यक्रम में दोनों लोग मंच को साझा करते लेकिन वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही दोनों लोगों की दोस्ती में दरार हो गई l डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) कांग्रेस से दावेदारी छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से कर रहे थे लेकिन उनकी दावेदारी मजबूत नहीं मानी जा रही थी क्योंकि सिटिंग एमएलए आलोक चतुर्वेदी को बदले जाने का पार्टी के पास कोई भी कारण नहीं था l कांग्रेस के द्वारा जैसे ही आलोक चतुर्वेदी के नाम की घोषणा की गई वैसे ही डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) के द्वारा कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया l अब ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार को नुकसान होने की संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता, राजनीतिक लोगों का मानना है कि डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) के द्वारा चुनाव लड़ना मतलब कांग्रेस के लिए नुकसानदायक ही साबित होगा, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अंतिम समय पर डीलमणि सिंह बुंदेला (बब्बू राजा) आलोक चतुर्वेदी (पज्जन भैया) के साथ हो लेते हैं या अपने दमखम पर ही बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़कर ताल ठोकेंगे l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks