डेंगू बुखार ने ली पूर्व जिला पंचायत सदस्य की जान



कासगंज। । जनपद में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। पटियाली क्षेत्र के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की गाजियाबाद में डेंगू रोग से मौत हो गई है। बुखार पीड़ित रोगियों की जांच में तीन में डेंगू व एक में मलेरिया की पुष्टि हुई है।

सोमवार को पटियाली के गांव चंद्रपुरा निवासी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य 48 वर्षीय उर्वेश यादव की डेंगू रोग से उपचार के दौरान गाजियाबाद में मौत हो गई है। उर्वेश को बुखार आने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद के एक चिकित्सालय में ले गए। सोमवार को इलाज के दौरान मौत की सूचना पर लोग लोग स्तब्ध रह गए। उर्वेश सपा के नेता भी थे। उर्वेश की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि बुखार से पीड़ित रोगियों की जांच के दौरान तीन नए डेंगू रोगी शहर के आवास विकास कॉलोनी, एक ग्रामीण क्षेत्र से व तीसरा सोरों के गांव अल्लीपुर बरबारा में मिला है। सोरों ब्लाक क्षेत्र से बुखार पीड़ित एक रोगी में मलेरिया पॉजीटिव आया है। सभी उपचार कर रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks