स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के द्वारा शास्त्रीय विधि से हवन,51 कौमारी कन्या पूजन व प्रसाद वितरण का भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया

वाराणसी। माँ जगतजननी के आराधना के पर्व पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पावन शारदीय महानवरात्रि में नवमी तिथि के सुअवसर पर पूरे विश्व को सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति का दर्शन करवाने वाले राष्ट्रसंत स्वामी विवेकानंद जी के प्रिय प्रवास स्थल गोपाल लाल विला,एलटी ट्रेनिंग कॉलेज परिसर अर्दली बाजार वाराणसी में स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के द्वारा शास्त्रीय विधि से हवन,51 कौमारी कन्या पूजन व प्रसाद वितरण का भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सरकारी कार्य में व्यस्तता के कारण राज्यमंत्री श्री रविंद जायसवाल नहीं आ सके किन्तु वाराणसी के माननीय मेयर श्री अशोक कुमार तिवारी जी आये और दीप प्रज्वलित कर व स्वामी जी को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किये तो शास्त्रीय विधि से हवन सम्पन्न किया गया,तत्पश्यात देवी स्वरुप 51 कौमारी कन्या पूजन का अनुष्ठान आरम्भ हुआ जिसमें सर्वप्रथम मेयर ने कन्या चरण वंदना की। परिसर में कन्या पूजन व डमरु दल के डमरु वादन ने वातावरण भक्तिमय कर दिया,लोगों ने जयघोष के साथ कन्याओं पर पुष्प वर्षा की। कन्याओं की आरती के बाद उनको भोग में फल मिष्ठान अर्पित कर ग्रहण करने हेतु प्रार्थना की गई। फिर समस्त कन्याओं को उपहार स्वरुप स्कूल बैग,फल,मिष्ठान आदि देकर जगत के प्रसन्नता के लिए करबद्ध प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का संयोजन राजकुमार आहूजा ने व संचालन मनोज दुबे ने किया। कार्यक्रम में विनोद पांडेय भैयाजी,विपुल कुमार पाठक,सहर्ष सिंह,डॉ लियाकत अली जलज,मदन मोहन दुबे,जगदीश त्रिपाठी,विकास बरनवाल,आशीष पाठक,रामजी चौधरी,अनिल पांडेय,बलराम कन्नौजिया,रवि प्रकाश बरनवाल,राकेश गुप्ता सहित अनेको लोग शामिल हुए।