
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुये 06 जुआरियों को 52 ताश के पत्ते व 27,840 रूपये सहित किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री सुधांशु शेखर के नेतृत्व में जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 06 जुआरियों को 27,840 रूपये व 52 ताश के पत्ते सहित अगंरैया रोड पर कबाडी की दुकान के पीछे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0स0 345/2023 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
- सर्वेश कुमार पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला सबित थाना जैथरा जिला एटा।
- शकील पुत्र इन्द्रराज निवासी बंधा थाना जैथरा जिला एटा।
- विमल प्रकाश उर्फ बाबू गुप्ता पुत्र विजय बहादुर निवासी मौहल्ला
शास्त्रीनगर थाना जैथरा जिला एटा। - अफशर अली पुत्र मौ0 रसूल निवासी मौहल्ला शास्त्रीनगर थाना जैथरा जिला एटा।
- भूरे सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी अगंरैया थाना जैथरा जिला एटा।
- दिलीप कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी सूर्यनगर कस्बा जैथरा थाना
जैथरा जिला एटा।
बरामदगी का विवरण
- 27,840 रूपये व 52 ताश के पत्ते
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्री विनीत कुमार
2.का0 अजीत कुमार
3.का0 गौरव कुमार
- का0 श्यामवीर सिंह