
डीएम के निरीक्षण में गैर हाजिर मिले शिक्षामित्र
एटा, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कुसाड़ी का औचक निरीक्षण रसोइया से वार्ता कर एमडीएम बनाने एवं उनके मानदेय के संबंध में पूछा। विद्यालय में अध्ययनत छात्र, छात्राओं को मीनू के अनुसार एमडीएम का वितरण हो, साथ ही विद्यालय में समुचित साफ सफाई रखी जाए।
डीएम ने कहा कि वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। विद्यालय के कक्षों में जाकर डीएम ने छात्र, छात्राओं से पूछताछ कर शिक्षा की गुणवत्ता को चेक किया। पंजीकृत 80 बच्चों में से 55 बच्चे उपस्थित मिले, तो वहीं मनोज कुमार शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। मनोज कुमार उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके चले गए। जिस पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए आगाह कि समस्त स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहना चाहिए। निपुण भारत अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयी स्टाफ को पुरूजोर प्रयास किया जाए।