व्यापारियों ने उठाई बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन


एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा नगर अध्यक्ष अतुल राठी के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित एक अति आवश्यक ज्ञापन प्रेम रंजन सिंह जिलाधिकारी महोदय एटा को सौंपा गया।

अपने सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने जिला प्रशासन एटा से एटा नगर के नागरिकों में बंदरों के आतंक से व्याप रहे भय से निजात दिलाने की मांग की गई।

ज्ञातव्य हो कि इन दिनों एटा नगर में बंदरों के आतंक का भय चहुंओर व्याप्त है।

एटा नगर के घंटाघर , सुभाष मूर्ति,रेलवे रोड,पटियाली गेट ,पुरानी बस्ती , मेहता पार्क सहित पूरे नगर में इन दिनों बंदरों का भय व्याप्त है।

रेलवे रोड आदि स्थानों पर छोटे बच्चों के स्कूल की छुट्टी आदि होने के वक्त ये बंदर बच्चों पर हमला बोल देते हैं।

जिसके चलते आम राहगीर एवम स्कूल के बच्चों आदि में भय का वातावरण व्याप्त हो गया है।

एटा नगर के नागरिकों एवम बच्चों आदि में व्याप्त भय के वातावरण के निवारण हेतु आज एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय जनपद एटा को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिला प्रशासन एटा से बंदरों को पकड़वाकर अन्यत्र कहीं छुड़वाने का विनम्र आग्रह किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आगरा की बंदर पकड़ने वाली टीम से बात की एवं एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं को एटा नगर के आम नागरिकों को बंदरों के आतंक से शीघ्र निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया।

ज्ञापन देने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारिओं में मुख्यरूप से अशोक सर्राफ, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, कल्लू मियां , राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता,संजीव जैन,प्रसून वार्ष्णेय , गणेश वार्ष्णेय ,संजीव वार्ष्णेय,प्रवेश मिश्रा, आनंद सर्राफ, साबिर मियां,सौरभ गुप्ता, तनवीर खान ,हरीश गुप्ता , अजीत गुप्ता , पुष्पेंद्र गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks