रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एटा ! प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय,द्वारा आज शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी, अवागढ़ कार्यालय परिसर में सम्पन्न रोजगार मेले में 103 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमें से 59 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कम्पनियों द्वारा किया गया। रोजगार मेले में 6 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उन्होनें बताया कि होली हर्ब्स कम्पनी कम्पनी में 19 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 12 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया, पीपल ट्री ऑनलाइन कम्पनी में 13 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 9 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया, टाटा मोटर्स एम्पलाई मैन पावर सर्विसेज कम्पनी में 26 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 16 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया, संजीवनी आयुर्वेदिक कम्पनी में 17 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 5 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया, एल०आई०सी० में 13 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 9 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया एवं जे०के ऑटो मोबाइल्स एण्ड इलैक्ट्रॉनिक इन्टरप्राइजेज कम्पनी में 15 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया और 8 अभ्यर्थियों का चयन कम्पनी द्वारा किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks