परिवार परामर्श केंद्र ने कराया बिछुडे दम्पत्ति का पुर्नमिलन

एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज शुक्रवार को आपसी मतभेद के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया ! वादी रूबी पत्नी अनिल कुमार निवासी अकसौली थाना कोतवाली देहात जिला एटा
प्रतिवादी अनिल कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी अकसौली थाना सिकंदराऊ जिला हाथरस रहे !
आज आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में उक्त की पत्रावली प्रचलित थी, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, म0हे0कां0 मिथलेश, कां0 गौरी, कां0 पूजा, काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला वशिष्ठ उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks