
एटा। विकास खंडवार ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली खुली बैठकों का रोस्टर जारी किया गया। डीसी मनरेगा मनरेगा ने ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का रोस्टर जारी किया है। गुरुवार को खुली बैठक के माध्यम से ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कराए गए।
डीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका लाभ जनपद के पात्र एवं सूचीबद्ध लाभार्थियों को प्रत्येक दशा में तभी मिलेगा, जब वह अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्रों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। जनपद की 114 ग्राम पंचायतों में पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार गुरुवार को हुई खुली बैठक के दौरान शाम 6 बजे तक 5902 कार्ड अप्लाई किए गए। इसमें से 5257 कार्ड अप्रूव्ड हुए।