
एटा,अलीगंज, । गांव अमृतपुर के राजकीय इण्टर कॉलेज में छात्राओं से मारपीट के मामले में प्रबंधक ने शिक्षक चंद्रसेन यादव को निलंबित किया है। स्कूल प्रबंधक ने डीआईओएस चंद्रकेश सिंह के नोटिस पर कार्रवाई की है।
स्कूल में छात्राओं से मारपीट के मामले में डीएम ने संज्ञान में लेकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच आख्या आने के बाद डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने स्कूल प्रबंधक को शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए थे। डीआईओएस के निर्देश पर स्कूल प्रबंधक प्रबंधक रामगोपाल शाक्य ने जांचोपरान्त शिक्षक चंद्रसेन यादव को निलंबित कर दिया है। प्रबंधक रामगोपाल शाक्य ने बताया शिक्षक चन्दसेन की तैनाती गौतम बुद्ध स्कूल में थी। राजकीय इण्टर कॉलेज अमृतपुर रघुपुर बनने के बाद विभाग ने शिक्षक को वहां तैनात कर दिया था।
शिक्षक ने छात्राओं ने की थी मारपीट अलीगंज। थाना जसरथपुर के गांव नगला नया निवासी अनोखेलाल की बारह वर्षीय पुत्री शिखा कक्षा 7 की छात्रा है। नेकसेलाल की ग्यारह वर्षीय पुत्री सुरभि कक्षा 6 की छात्रा है। अन्य छात्रा मोहिनी भी राजकीय इण्टर कॉलेज अमृतपुर में अध्ययनरत है। बीते शुक्रवार को शिक्षक चन्द्रसेन यादव ने इनसे मारपीट कर की थी।
डीएम ने डीआईओएस को दिये थे जांच के निर्देश
एटा। मारपीट की घटना वीडियो वायरल होने पर डीएम प्रेमरंजन ने मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक चन्द्रकेस सिंह को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने शिक्षक के विरूद्व जांच कर कार्रवाई के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए।