
एटा,जैथरा, । पिता ने बेटी के साथ कुकृत्य का प्रयास किया। बेटी ने मां को आपबीती बताई। मां ने चुप रहने को कह दिया। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने के बाद ताऊ ने गुरुवार को मृतका के पिता के विरुद्ध थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना छह सितंबर को हुई।
थाना जैथरा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि चार सितंबर को छोटे भाई की पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। भाई की नाबालिग बेटी घर पर थी। उसका पिता भी घर पर था। बताया कि दोनों के घर की एक ही दीवार है। आरोप है कि मां की अनुपस्थिति में पिता ने अपनी बेटी के साथ कुकृत्य का प्रयास किया। इसका विरोध किया था और मां के आने पर आपबीती भी बताई थी। मां ने बेटी को ही चुप रहने को कह दिया था। इससे वह आहत हो गई थी। बेटी ने छह सितंबर को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर आरोपी पिता ने उसे नहीं दिखाया था। पिता ने उसे मर जाने को कह दिया था। इसकी वीडियो बेटी ने बना ली थी।
पड़ोसियों की मदद से वह पीड़िता (भतीजी) को क्लीनिक पर ले गए थे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां से आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में उसकी मौत हो गई। सात सितंबर को शव का पोस्टमार्टम आगरा में हुआ था। अगले दिन गांव में शव को लेकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। ताऊ ने पुलिस को बताया कि भतीजी के पिता ने उसके साथ कुकृत्य करने का प्रयास किया था। इस कारण उसकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। एसएचओ फूलचंद्र का कहना है कि ताऊ ने किशोरी की मौत के मामले में उसके पिता के विरुद्ध गुरुवार को थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई ह। मामले की जांच की जा रही है।