कानपुर में कोरोनावायरस की संख्या पहुंची 74,नए 26 मामले

कानपुर में कोरोनावायरस की संख्या पहुंची 74

कोरोना वायरस कानपुर को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा है। रविवार को पहली बार एक ही दिन में 26 नए मामले मिलने के बाद सोमवार की सुबह 17 और में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद अब जिले में मरीजों की संख्या 74 पहुंच गई है। रविवार रात आई जांच रिपोर्ट में अकेले 12 पॉजिटिव मरीज कुली बाजार के हैं। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्रों से 103 संदिग्धों के नमूने की जांच में 17 में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अबतक मिले 74 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सात संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। तीसरी और चौथी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सातों को आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें अमेरिका से लौटे एक बुजुर्ग हैं और बाकी छह जमाती शामिल हैं। जबकि एक संक्रमित मरीज रेडीमेड कारोबारी की मौत हो चुकी है, उसके मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके घर के सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है, जिनकी जांच में चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस तरह मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 66 हैं, जिन्हें कोविड-19 अस्पताल और सरसौल सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks