अनावश्यक रूप से घुम रहे लोग पुलिस बल को देखते ही हुए रफूचक्कर,रिपोर्ट विनय यादव

एटा – एसडीएम सदर श्री अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री देव आनंद तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के तेवर बदलते ही खाली हुआ रोड, अनावश्यक रूप से घुम रहे लोग पुलिस बल को देखते ही हुए रफूचक्कर, कल ही एक महिला समेत तीन लोगों में पाया गया है कोरोना पॉजिटिव, तीनों कोरोना पॉजिटिव को बागवाला सीएचसी में किया गया है शिफ्ट, जनपद में कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस और प्रशासन हुआ और सख्त, अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों को दी हिदायत घरों में रहे अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही, क्षेत्राधिकारी नगर ने अनाउंसमेंट कर लोगों को शोसल डिस्टेंसिंग तथा कल मंगलवार को बाजार बंदी के संबंध में दी जानकारी।
वहीं क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान ने गांव ओरनी, थाना मारहरा पहुंच हॉटस्पॉट एरिया का लिया जायजा, अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को जमकर लगाई फटकार, हॉटस्पॉट एरिया में कोई भी व्यक्ति घूमते मिला तो की जाएगी सख्त कार्यवाही, कल ही मारहरा से संबंधित एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है सामने।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks