
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0स0 257/2023 धारा 498ए/304बी भादवि0 व ¾ डीपी अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त राजेंद्र पुत्र गजाधर सिंह निवासी नगला पृथ्वी थाना जलेसर जनपद एटा को मुखविर की सूचना पर आज दिनांक 04.10.23 को समय 12.50 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट – थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- राजेन्द्र सिंह पुत्र गजाधर निवासी नगला पृथ्वी थाना जलेसर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल –
- प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र
- उ0नि0 श्री साहिद अली
- उ0नि0 श्री ध्रुव कुमार