सूर्या रोशनी ने लॉन्च किया फेस्टिव लाइटिंग कलेक्शन

सूर्या रोशनी ने लॉन्च किया फेस्टिव लाइटिंग कलेक्शन

वाराणसी।त्योहारों का सीज़न आने वाला है। इसके मद्देनजर सूर्या ने खास तौर से उत्पादों की बड़ी श्रंुखला डिज़ाइन की है। इसके पीछे अनुसंधान एवं विकास पर सूर्या ने भारी निवेश किया है और इसकी मिसाल बन कर आपके सामने प्लैटिना एल ई डी बल्ब है, जोकि न केवल कमरे के कोने-कोने को रोशन करता है, बल्कि बिजली बचत करने वाले इस प्रोडक्ट की लाइफ भी 25,000 घंटे (रेटिंग की शर्तों के तहत) है। बिजली बचत करने में बेमिसाल नए प्लैटिना के अतिरिक्त सूर्या अपने इनडोर और आउटडोर लाइटिंग प्रोडक्ट को अपना गौरव मानता है। ये आने वाले त्योहारों की खुशियांे में चार चांद लगा देंगे।’’कंपनी हमेशा से इनोवेशन करती रही है और इसके परिणामस्वरूप बी ई ई स्टार लेबल वाले पंखे लॉन्च किए हैं, जोकि न केवल प्रति पंखा प्रति वर्ष रु.1000 से रु.1800 (दैनिक उपयोग के 16 घंटे और मेट्रो ऊर्जा शुल्क) बचाते हैं, बल्कि घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं।कम्पनी कई नई चीजें पेश कर रही है जैसे कि राइस कुकर (इंडिकूक), जूसर मिक्सर ग्राइंडर (एस्पायर, गैलेक्सी-आई), हेवीवेट ड्राई आयरन (शक्ति प्लस, बोल्ट), इन्फ्रारेड और इंडक्शन कुकटॉप्स, और स्टोरेज और इंस्टेंट वॉटर हीटर (स्पीडी, इंस्टा हॉट – 5.5ली) की पूरी रेंज आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks