
सिपाही पर युवक को पीटने का आरोप, की शिकायत
एटा।। आपस में हुए झगड़े में समझौता कराने के नाम पर दस हजार न देने पर सिपाही ने युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि होमगार्ड ने हाथ पकड़े और पटा से पीछे की तरफ पिटाई की। पीड़ित मेडिकल कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा।
पूरा मामला थाना अवागढ़ के गांव नगला कटील का है। मेडिकल कॉलेज पहुंचे गांव कटेलिया निवासी राकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार में आपस में विवाद हुआ था, जिसमें समझौता कराने के लिए सिपाही ने दस हजार मांगे। पीड़ित ने दस हजार देने से इंकार कर दिया और सिपाही से कहा था कि परिवार का मामला है आपस में समझौता कर लेगें। आरोप है कि 30 सितंबर को दरोगा पकड़कर ले गए थे और थाने में जाकर पिटाई की। आरोप है कि होमगार्ड ने हाथ पकड़े थे और सिपाही ने पीछे से पटा मारा था। पूरे मामले में एसएचओ जयंत प्रसाद मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। विरमा देवी पत्नी सुदेश ने आरोप लगाने राकेश की पत्नी राजकुमारी सहित दो नामजद, दो अज्ञात पर घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही इसके बाद राकेश ने भी 23 सितंबर को उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए थे। दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा होता रहता है। वैसे भी उन्होने रविवार को चार्ज गृहण किया। राकेश को पकड़कर थाने दरोगा लेकर आएं थे। मारपीट नहीं हुई है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो भाईयों में आपस में झगड़ा हुआ था। दोनों का शांति भंग में चालान हुआ है। पुलिस पर लगाए आरोप गलत है।