गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आ रहे है

एटा,3अक्तूबर। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि पूरे ब्रज प्रान्त में गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आ रहे है लेकिन कोई सुनने बाला नहीं है जिसके चलते आए दिन घटनाएं हो रही है जिसमें काफी लोग तथा गोवंश मौत के मुंह में समा जाते हैं। जनपद एटा मे देखने में आया है कि चुटैल गोवंशो के भी इलाज की कोई सुविधा नहीं है तथा सड़कों पर खून बहाते घूम रहे हैं कोई देखने वाला नहीं लेकिन अब जिलाधिकारी महोदय एटा प्रेम रंजन सिंह ने गोवंशों के लिए कमरकस ली है तथा अधिकारियों को भी नोडल बना दिया गया है गौशालाओं की देखभाल के लिए यह कदम जिलाधिकारी महोदय का बहुत ही सराहनीय है अब गोवंशों के लिए मसीहा के रूप में उतरे हैं जिलाधिकारी महोदय तो अव गोवंशो का बेड़ा पार हो जाएगा क्योंकि अब जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों की जिम्मेदारी फिक्स की है इसलिए हालात सुधर सकते हैं।लापरवाही बरतनी वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी कार्यवाही हो क्योंकि कुछ अधिकारी व कर्मचारी सरकार की बदनामी कराने में जुटे हुए हैं तथा वह लोग ऐसा बहाना देखते हैं कि सरकार की बदनामी कैसे हो इसलिए वह ना तो कार्य करते हैं और ना ही करने देते हैं।
श्री चौहान ने कहा कि जनपद एटा में जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने गोकशी व गोवंश को सुरक्षित करने का बीड़ा उठा लिया है इसी तरह से अगर पूरे ब्रज प्रांत में जिलाधिकारी महोदय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बीड़ा उठा ले तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना पूरा हो जाएगा तथा गोकशी पर पूर्णत रोक लग जाएगी तथा गोवंश सुरक्षित हो जायेगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks