
सिद्धार्थनगर । स्वच्छता पखवाड़ा एवं सेवा फखवाड़ा के अंतर्गत सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उ0प्र0 एस0वी0एस0 रंगाराव की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी पवन अग्रवाल मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति मे कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम संपन्न हुआ।सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उ0प्र0 एस0वी0एस0 रंगाराव नें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद उ0प्र0 एस0वी0एस0 रंगाराव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवनकाल में जो आदत सिखाएं हम सभी लोग उनके विचारों का अनुसरण करें महात्मा गांधी के सिद्धांत थे हमे सदा सच बोलना चाहिए। सभी योजनाओं में गांव की सहभागिता होनी चाहिए। हमारे संविधान में सभी देशवासियों को समानता का अधिकार दिया गया है आज के दिन भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान चला रही है हम सभी लोगों को एक घंटा श्रमदान करने हेतु अपील की गई है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई होगी तो बीमारियां नहीं होगी हमें कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए पानी इकट्ठा न होने पाए जल संक्रमित होने से बीमारियां होती हैं समाज के विकास मैं सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सिद्धार्थ नगर के सफाई कर्मचारी सूरज मंजू देवी निर्मला केतकी शैलेश प्रदीप राहुल अनिल धर्मराज एवं जीत बहादुर को सम्मानित किया गया।