महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं-शशांक शेखर भोक्ता

महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं विचार हैं-शशांक शेखर भोक्ता

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गई जयंती

देवघर-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी के 154 वीं जयंती सोमवार 2 अक्टूबर को चितरा कोलियरी के गांधी चौक में माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।साथ में पूर्व प्रधानमंत्री गुदरी के लाल, लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गॉंधी व्यक्ति नहीं एक विचार है जो आज भी देश के हर क्षेत्र में मौजूद है।उनके शरीर को गोली मारकर समाप्त कर दिया पर उनका विचार आज भी प्रासांगिक है। राजनीति हो, श्रम और श्रमिक अपने वाजिब हक की मांग आज भी गांधीजी के बताऐ मार्गों पर चल कर मांगा जाता है। कुछ सामप्रदायिक लोग और पार्टियां महात्मा गॉंधी के पुतले पर गोली मारकर तो कुछ लोग नाथूराम गोडसे की प्रतिमा और मंदिर बनाकर हिंसा फैलाना चाहते हैं। गांधीजी की प्रासंगिकता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि जी 20 की बैठक में पहुंचे सभी राष्ट्राध्यक्षों को गांधीजी के समाधि पर ले जाना पड़ा। पूरी दुनिया को गांधीजी ने अहिंसा और अहिंसक तरीके से आंदोलन करने की सीख दी है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर भी बात करते हुए कहा कि जय जवान जय किसान के नारों के साथ शास्त्री जी ने सप्ताह में एक शाम पूरे देश वासियों को खाना नहीं खाने का संदेश देकर अमेरिका को करारा जवाब दिया था। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी झामुमो राम मोहन चौधरी, ट्रेड यूनियन के पशुपति कोल, बलदेव महतो, रामदेव सिंह, छाया कोल, शंकर शर्मा, अशोक चौधरी, वसीम अंसारी, मुन्ना कुमार, बसंत भोक्ता, अकबर अंसारी, प्रीतम चौधरी, युगल राय, नवल राय, राजेश राय, अजय सिंह, टुनटुन राय, मनोज भोक्ता, विरेंद्र भोक्ता, रवींद्र भोक्ता, रवी सिंह, राजकुमार यादव, गोकुल महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks