रोटरी क्लब बनारस के सौजन्य से
पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया

अहिंसा परमोधर्मः के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर रोटरी क्लब बनारस के सौजन्य से वाराणसी के मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बालिकाओं हेतू लेखन सामग्री के साथ ही अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को गांधी जी द्वारा देश की स्वतन्त्रता में किए गए योगदान को बताया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष रो0 नारायण सिंह बग्गा, सचिव रो0 रुपेश शर्मा, रो0 विरेन्द्र कुमार जी, रो0 डा0 शशीकान्त सिंह, रो0 जितेंद्र तिवारी, रो0 डा0 संजय यादव आदि कई रोटेरियन उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक रो0 मुदित अग्रवाल जी रहे।