
प्राकृतिक आपदा आकाशीय बिजली से ग्रामीणों को किया गया जागरूक
प्रयागराज मेजा माण्डा :- उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान बज्रपात सुरक्षा कार्यक्रम फेज 2 का कार्य “द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप के टाइम्स सेंटर फॉर लर्निंग लिमिटेड” के द्वारा कराई जा रही है।
जिले के जिला समन्वयक प्रवीण मिश्रा ने बताया कि जिले में कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराईं जा रही है इस समय प्रयागराज की तमाम ग्राम सभा में संचालित है जिसमें से मेजा के माण्डा ब्लाक के अंतर्गत बीते 27 तारीख दिन बुधवार को ग्राम सभा बसकडी में प्रशिक्षिका आंचल सिंह के द्वारा संपन्न हुआ जिसमें उक्त समय ग्राम वासियों को प्रशिक्षण के दौरान आकाशीय बिजली , सर्प डंस, नाव में यात्रा करने से संबंधित जानकारी से प्रशिक्षित किया गया जिसमें लोगों ने प्रशिक्षण का लाभ उठाया और प्रशिक्षिका के कार्यों का सराहना करते हुए सरकार के इस जागरूकता अभियान को सफल बताया ब्लॉक की प्रशिक्षिका आंचल सिंह के द्वारा बताया गया कि ग्रामवासियों को किस प्रकार से आकाशीय बिजली एवं स्थानीय भाषा चिर्री भी कहते हैं उससे कैसे बचा जाए वह लोगों में जन जागरूकता बढ़ाने में लगे हुए हैं एवं इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं और जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं।
प्रशिक्षिका के द्वारा हर ग्राम सभा में 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है एवं उससे संबंधित किट भी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे वह 30 लोग अपने ग्राम सभाओं एवं आसपास के जन मानस को जागरुक एवं सतर्क कर सकें ताकि हम इससे ज्यादा से ज्यादा अपने क्षेत्रवासियों को बचा सके और जन जागरूकता अभियान में भरपूर सहयोग कर सकें।