#एटा….
आज नगर में निकलेगी श्री अनन्त भगवान की भव्य शोभा यात्रा

माहौर वैश्य मंदिर मेला कमेटी का हुआ बदलाव
प्रमोद गुप्ता अध्यक्ष, सुनील गुप्ता महामंत्री एवम प्रदीप महाजन बने कोषाध्यक्ष
पुलिस प्रशासन से की मांग कि नगर में बड़े वाहनों की एंट्री रात 12 बजे तक बंद रखी जाय
श्री माहौर वैश्य मंदिर मेला कमेटी एटा का आज दोपहर मन्दिर सभागार में नगर के सभ्रांत माहौर वैश्य समाज की वार्षिक बैठक आयोजित हुई , जिसकी अध्यक्षता श्री रामनिवास गुप्ता एवम श्री शंकर दादा ने संयुक्त रुप से करते हुए श्री अनन्त भगवान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया , बैठक का सफल संचालन राजेश गुप्ता ( जिला महामंत्री, वैश्य एकता परिषद) ने एवम सह संचालन P C गुप्ता ने किया
वार्षिक बैठक में मंदिर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजीव गुप्ता आढ़ती , महामंत्री मनोज गुप्ता बंटी एवम कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता रिंकू ने मेला की संयुक्त रूप से रुपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि इसबार भी पूर्व की भांति माहौर वैश्य मंदिर मेला कमेटी द्वारा भव्य मेला पुरानी बस्ती मंदिर से प्रारंभ होकर पटियाली गेट , लोकमन दास तिराहा , रेवाड़ी मुहल्ला , बली मुहम्मद चौराहा होते हुए कैलाश मंदिर होते हुए सुभाष मूर्ति हाथी गेट होते हुए प्रेमनगर चौराहा होते हुए पुनः हाथी गेट से G T रोड से क्वालिटी होटल , बस स्टैंड होते हुए जनता दुर्गा मन्दिर पहुंचेगा
जनता दुर्गा मन्दिर पर भव्य स्वागत एवम जलपान कार्यक्रम पश्चात् मेला का पुरानी बस्ती गंतव्य स्थान मंदिर पहुंचकर समापन होगा
बैठक के अगले क्रम में रथ की बोली , प्रसाद की बोली , वार्षिक त्योहारों के प्रसाद की बोली लगने के उपस्थित दर्जनों वैश्य बंधुओं के समक्ष सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें नई कार्यकारणी में सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ समाजसेवी एवम व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता , महामंत्री पद पर सुनील गुप्ता आढ़ती , एवम कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप महाजन को मनोनीत किया गया
तीनों नव मनोनीत पदाधिकारियों ने एवम निवर्तमान कार्यकारिणी ने नगर के व्यापारियों से अपील की कि अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कल मेले में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और भव्य स्वागत करें
बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री वीरेन्द्र गुप्ता अंबिका ट्रेडर्स , शंकर लाल गुप्ता दादा , सूर्य प्रकाश गुप्ता , हरीबाबू गुप्ता एडवोकेट , रामनिवास गुप्ता , नरेन्द्र गुप्ता , राहुल गुप्ता एडवोकेट , प्रदीप गुप्ता भामाशाह , वेद प्रकाश गुप्ता , सरोज गुप्ता , अंजली गुप्ता , रेखा गुप्ता , गीता गुप्ता , अजय गुप्ता , राकेश गुप्ता ग्रामीण बैंक , विजेंद्र गुप्ता बब्बू सभासद, दया प्रकाश गुप्ता लेखपाल , राजीव गुप्ता , राकेश गुप्ता परिवहन सलाहकार , विनोद गुप्ता रोडवेज ,हरीश गुप्ता आढ़ती , मनोज गुप्ता आढ़ती , ग्यादिन गुप्ता , राकेश गुप्ता पार्टनर , अनिल गुप्ता भोलेनाथ , पंकज गुप्ता बंटी , संतोष गुप्ता आढ़ती , आलोक गुप्ता , विजय गुप्ता , आदेश गुप्ता , यतेंद्र गुप्ता , राजेश गुप्ता आढ़ती , उमेश गुप्ता मंत्री , आलोक गुप्ता आढ़ती , P G गुप्ता , सुधीर गुप्ता , शिवांग गुप्ता , पंकज देव गुप्ता आदि माहौर वैश्य बंधु उपस्थित रहे