उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम*

*मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम*
——————————————————-

एटा, 27 सितम्बर 2023 (सू0वि0)। उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी वीआईपी की सूचनानुसार मा0 उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री केशव प्रसाद मौर्य जी 27 सितम्बर को अपरान्ह 04ः50 बजे पुलिस लाईन हैलीपैड एवं 05ः05 बजे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी सांय 06 बजे भाजपा कार्यालय जीटी रोड पर पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। तदोपरान्त 07ः10 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पहुंचेंगे।

माननीय उप मुख्यमंत्री जी 28 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पूर्वान्ह 11 बजे जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। तदोपरांत जनपद की विकासशील एवं निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करने के उपरांत अपराह्न 12:15 बजे पुलिस लाइन एटा से पुलिस लाइन सोरों, कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks