प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपक चौधरी जेड आर ओ प्रकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया

महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राघवेंद्र चौबे व युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपक चौधरी जेड आर ओ प्रकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

वाराणसी

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा हो रहे उत्तर प्रदेश संगठन के चुनाव के संदर्भ में मैदागिन राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में चुनाव एवं सदस्यता अभियान के संदर्भ में प्रेस कांफ्रेंस संपन्न हुआ जिसमें महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राघवेंद्र चौबे व युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपक चौधरी जेड आर ओ प्रकाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में चार पदों पर चुनाव लड़ा जाएगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष शामिल है।
महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी दल है जो युवाओं के हितों के बारे में सोचती है भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ छलावा किया है। कांग्रेस के लोग राहुल गांधी जी के नेतृत्व में युवाओं को सदैव आगे बढ़ते रहे हैं।
पी आर ओ दीपक चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में 18 से 35 वर्ष के आयु वाले युवा इस चुनाव में भाग लेंगे सभी जनपद में लोग बढ़ चढ़कर युवा कांग्रेस चुनाव के विभिन्न पदों पर आवेदन कर रहे है।
जेड आर ओ प्रकाश कुमार ने कहा:– युवा कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन का चुनाव कर रही है विभिन्न पदों पर यह चुनाव होने वाला है। जिसमें युवाओं को अपने संघर्ष को दिखाने का सुनहरा अवसर है युवा कांग्रेस सदैव युवाओं को आगे बढ़ने का कार्य करती आ रही है।
प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे पी आर ओ दीपक चौधरी जेड आर प्रकाश कुमार मयंक चौबे विनीत चौबे रोहित दुबे परवेज खान विकाश सिंह महेश चौबे कुँवर यादवnधीरज सोनकर विकाश पांडेय शुभम पाल किशन यादव अरविंद सेठ इत्यादि मौजूद थे l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks