लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर कमल खिलाना है – दिलीप सिंह पटेल।
महानगर में मंडल स्तर पर 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा बूथ सशक्तिकरण अभियान।- दिलीप सिंह पटेल।
भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन संपन्न।

वाराणसी 27 सितंबर भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर की ओर से बुधवार की शाम गुलाब बाग सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान 2023 की कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि व वक्ता काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात् डॉ गीता शास्त्री साधना वेदांती तथा डॉ रचना अग्रवाल ने पुष्प कुछ देकर तथा महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर पूर्ण बहुमत के साथ हमें कमल खिलाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कोई नया बूथ बना है या मतदान केंद्र बदला है तो उसे अपडेट करना है। मंडल के बूथ पर दो-दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हैं। एक ग्रुप संगठनात्मक ग्रुप तथा दूसरा समर्थक ग्रुप रहेगा।
उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जो भी प्रवासी मंडलों में जाएं वह अपने कार्य को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करें तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान निर्धारित अवधि में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बैठक में मंडल के सभी 16 पदाधिकारी को सत्यापित भी करना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर चल रहा है पर विगत दिनों पीएम मोदी जी के कार्यक्रम के कारण एक दिन पश्चात 27 सितंबर से महानगर के सभी मंडलों में यह अभियान चलेगा।
उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक मंडल में 3 कार्यों को पूरा करना है जिसमें मंडल पदाधिकारी बैठक शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी बैठक तथा बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करना अति महत्वपूर्ण है।
कार्यशाला का संचालन महामंत्री राहुल सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक पटेल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल जगदीश त्रिपाठी अशोक पटेल राहुल सिंह साधना वेदांती अभिषेक मिश्रा आलोक श्रीवास्तव एडवोकेट अशोक कुमार डॉ गीता शास्त्री एड जे पी सिंह डॉ वीरेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी किशोर सेठ डॉ रचना अग्रवाल शैलेंद्र मिश्रा के साथ मंडलों के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इन मंडल अध्यक्षों की भी रही मौजूदगी अभिषेक वर्मा गोपाल अजय प्रताप सिंह अजीत सिंह जितेंद्र यादव गोपाल गुप्ता जगन्नाथ ओझा कमलेश सोनकर रतन मौर्य संदीप चौरसिया सिद्धनाथ शर्मा इत्यादि लोगों की उपस्थित रहीं।