इंदौर में महामहीम राष्ट्रपति महोदया द्वारा वाराणसी स्मार्ट काटी को किया गया सम्मानित

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कांक्लेव 2023, इंदौर में महामहीम राष्ट्रपति महोदया द्वारा वाराणसी स्मार्ट काटी को किया गया सम्मानित

आज दिनांक 27.09.2023 को शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कांक्लेव 2023 में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट के पुरस्कार वितरण महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया।

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट में वाराणसी स्मार्ट सिटी को नार्थ जोन (10 लाख से अधिक आबादी में) में बेस्ट सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वाराणसी स्मार्ट सिटी श्री शिपू गिरि द्वारा ग्रहण किया गया।

इस पुरस्कार केलिये स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत वाराणसी को परियोजनाओं के ससमय क्रियांवन, वित्तीय सतता, सक्सेज़ स्टोरी, परियोजनाओं की उपयोगिता, कुशल जनसभागिता एवं फ़ीडबैक प्रणाली के आधार पर चयनित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक, वाराणसी स्मार्ट सिटी डॉ० डी० वासुदेवन ने इस पुरस्कार को समस्त काशीवासियों का सम्मान बताते हुए कहा कि वाराणसी का अलौकिक एवं आध्यात्मिक रूप के साथ यह आधुनिक संगम काशी के विकास को उदीयमान कर रहा है।

इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त/अध्यक्ष, वाराणसी स्मार्ट सिटी कौशल राज शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया तथा समस्त काशीवासियों को शुभकामना देते हुए यह कहा गया की यह हम सब केलिए गर्व का विषय है, भविष्य में भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अन्तर्गत शहर के चहुमुखी विकास हेतु तत्पर रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks