
गणेश उत्सव के अंतिम दिन जगह-जगह हुए भंडारे, रिपोर्ट योगेश मुदगल
मारहरा एटा : रिद्धि सिद्धि के देवता भगवान गणेश का विगत वर्षों की भांति इस बार भी एटा जिले के मारहरा कस्बे में बड़े धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में भक्तों पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की असीम कृपा होती है।
भक्तों ने अपने-अपने घरों मेंऔर मन्दिरो में
भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई कस्बे के कई मोहल्लों में जैसे कि पिथौरा अड्डा मोहल्ला ब्रह्मपुरी शिव मंदिर मोहल्ला पेट शिवगढ़ी मैं आज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया उत्सव का समापन गुरुवार को गणेश विसर्जन के साथ किया जाएगा मारहरा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल में और घरों में रखी गई प्रतिमाएं बैंड बाजों के साथ मिरहची मार्ग स्थित हजारा नहर पर लेजाई जाएगी जहां पर विध विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाएगा