आगरा ब्रेकिंग ,,,,,,,थाना जगदीशपुर के सेक्टर 4 चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 7 में मिर्ची गैंग के सदस्यों ने दुकानदार को बनाया अपना निशाना ।

बीती 26 तारीख सुबह तड़के 5:30 बजे की है घटना ।
आगरा में एक बार फिर एक्टिव हुआ मिर्ची गैंग ।
मिर्ची गैंग के एक सदस्य ने सेक्टर 7 निवासी कालीचरण वर्मा की दुकान पर जाकर आंखों में झोंकी मिर्च तो दूसरे ने गले पर झपट्टा मार कर तोड़ी चैन ।
दुकानदार ने अपने साथ हुई घटना के तुरंत बाद मिर्ची गैंग के सदस्यों को पक्कड़ने करने का किया प्रयास ।
मिर्ची गैंग के सदस्यों का कालीचरण को पीछा करना पड़ा भारी मिर्ची गैंग के सदस्यों ने तमंचे की बट से कालीचरण के सर पर किया प्रहार ।
घटनास्थल पर तमंचे का कारतूस भी पड़ा मिला ।
15 साल बाद एक बार फिर एक्टिव हुआ मिर्ची गैंग ।
आगरा में 15 साल पहले मिर्ची गैंग ने कई घटनाओं को दिया था अंजाम ।
मिर्ची गैंग के सदस्यों द्वारा दी गई लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ।
थाना जगदीशपुर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से मिर्ची गैंग के सदस्यों को पकड़ने का कर रही है प्रयास ।
मिर्ची गैंग द्वारा दी गई लूट की घटना का जल्द होगा खुलासा ।