
एटा– पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना, अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों से आए एंटी रोमियो स्क्वायड तथा साइबर सेल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आज दिनांक 27.09.2023 को पुलिस लाइन एटा स्थित सभागार कक्ष में श्रीमती नीलम शर्मा पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम थाना, अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, द्वारा जनपद एटा के सभी थानों से आए एंटी रोमियो स्क्वाड तथा साइबर सेल के कर्मचारियों के साथ विभिन्न मोबाइल ऐप के माध्यम से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर क्राइम के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एंटी रोमियो के संबंध में विभिन्न पहलुओं जैसे एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा थानों पर कृत कार्यवाही, पार्कों में गस्त की स्तिथि, संवेदनशील स्थलों आदि के संबंध में जानकारी की गई तथा महत्वपूर्ण बिंदु बताए गए। साइबर क्राइम के संबंध में साइट्रेन प्रशिक्षण,साइबर क्राइम संबंधी विवेचनाओं, साइबर जागरूकता अभियान आदि के बारे मे जानकारी दी गई। मीटिंग में उपनिरीक्षक श्री समरपाल सिंह साइबर क्राइम थाना अलीगढ़, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती नंदिनी सिंह तथा प्रभारी साइबर सेल श्री दीक्षित कुमार तथा सभी थानों से आए कर्मचारीगण मौजूद रहे।