सपाईयो ने सी एम ओ को दस सूत्रीय ज्ञापन सौपकर आमजन को सरकारी अस्पताल मे सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

सपाईयो का सी एम ओ कार्यलय पर हल्ला बोल।

डेंगू व मलेरीया बुखार जैसे महामारी पर सरकारी चिकित्सालय मे सुविधा न मिलने पर विफरे।

सपाईयो ने सी एम ओ को दस सूत्रीय ज्ञापन सौपकर आमजन को सरकारी अस्पताल मे सुविधा उपलब्ध कराने की मांग

वाराणसी

वाराणसी 26 सितंबर डेंगू व मलेरिया बुखार जैसे खतरनाक महामारी रोग पर नियंत्रण एवं सरकारी अस्पताल मे चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण आज सपाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी से उनके कार्यालय मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सपाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कार्यालय मे मुलाकात कर कहा कि इस समय डेंगू व मलेरीया बुखार जैसे खतरनाक रोग से आम जनता ग्रसित है सरकारी चिकित्सालय मे बेड न होने होने के कारण आमजन को निजी चिकित्सालय मे जाने को मजबूर हो रहे है बी एच यू अस्पताल मे रेजीडेंट चिकित्सक हडताल पर होने के कारण लोगो को कठिनाई का सामना करना पड रहा है। उन्होने सी एम ओ संदीप चौधरी से मांग किया कि कबीर चौरा अस्पताल एवं दीनदयाल अस्पताल मे बेड की संख्या तत्काल प्रभाव से बढाई जाए एवं समस्त रक्त की जाॅच की सुविधा का समय सीमा बढ़ाकर महामारी पर नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जाए। उन्होने कहा कि इस समय महामारी मे नकली दवाओ की खपत बाजारो मे बढ गई है उस पर अंकुश लगाया जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके सी एम ओ ने कहा कि बेड समस्त चिकित्सालय मे पर्याप्त है इसी बयान को लेकर प्रदेश सचिव राजू ने विफर पड़े उन्होने कहा कि सिर्फ दावो से काम नही चलेगा जनता इस समय डेंगू व मलेरीया बुखार से झूझ रही और आप द्वारा दावा एकदम सरासर झूठा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि जनता को कोई भी सरकारी चिकित्सालय मे सुविधा नही मिल रहा है न ही बेड मरीजो को मिल पा रहा है स्ट्रेचर पर मरीज को चिकित्सा किया जा रहा है। उन्होने दस सूत्रीय ज्ञापन सौपते हुए जल्द से जल्द समस्त शिकायत को दुर करने की मांग रखी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी शिकायत को गंभीरतापूर्वक विचार कर तीन दिन के अंदर व्यवस्था सुदृढ करने के लिए आश्वस्त किया। ज्ञापन सौपने वालो मे प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजू यादव विकास यादव बच्चा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर गुड्डू दिलीप कश्यप शमीम अंसारी प्रदीप मोदनवाल राजबहादुर पटेल सनी पटेलआमीर अहमद फिरोज अहमद आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks