
भोपाल, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 39 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की गई, जिसमें तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसदों और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को मैदान मे उतारा गया है। यह लिस्ट कई मामलों में अहम मानी जा रही है लेकिन गौर करने की बात यह है कि यदि उतारे गए दिग्गज यदि जीत जाते हैं तो भाजपा से मप्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा!!!!
क्या मध्यप्रदेश में एक से अधिक उपमुख्यमंत्री होंगे? या जो नेता केंद्रीय मंत्री पद पर रह चुके हैं उन्हें विधानसभा के मंत्रिमंडल में रहना स्वीकार होगा??? क्या भाजपा शिवराज सिंह चौहान को अगला मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहती है? अगर शिवराज सिंह अगले मुख्यमंत्री है तो भाजपा ने अभी तक उनका नाम फाइनल क्यों नहीं किया है।
जो भाजपा 2018 तक कांग्रेस पर सवाल उठाया करती थी कि कांग्रेस में तो मुख्यमंत्री का चेहरा ही तय नहीं है वह भाजपा सोमवार को जारी की गई सूची से हंसी का पात्र या लोगों की जिज्ञासा का शिकार बन रही है कि यदि यह दिग्गज चुनाव जीत जाते हैं तो मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा!!!!