
*2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर छत्तीसगढ़ बिलासपुर में भारतीय मीडिया फाउंडेशन का राज्य महाअधिवेशन*।
*महा अधिवेशन में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित लोगों को किया जाएगा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित*।
नई दिल्ली-भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार ने कहा कि राष्ट्रीय कोर कमेटी के प्रमुख मीडिया अधिकारियों का 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आगमन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय संगठन भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से समस्त पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध जनों को उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से संपूर्ण सनातन राष्ट्र भारत में पत्रकारिता के नाम पर अपनी दुकानदारी चलाकर पत्रकारिता की गरिमा को गिराने वाले पत्रकारिता की आड़ में गुंडागर्दी रंगदारी वसूलने एवं लोगों को पत्रकारिता धौंस दिखाकर चाटुकारिता की पत्रकारिता करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर सभी तथा कथित पत्रकारों के ऊपर कार्रवाई के लिए जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक बड़ी लाइन खींची जाएगी जो पत्रकारिता धर्म को पूरे निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हैं जो सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नौ निर्माण के मिशन से जुड़े हुए हैं उन्हें भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जोड़कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा और उनके अधिकारों को लेकर जोरदार तरीके से आंदोलन की शुरुआत संपूर्ण सनातन राष्ट्र भारत में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन जिस तेजी के साथ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करने में सफल हो रहे हैं ऐसे में पत्रकारिता के नाम पर अपनी दुकानदारी चलाने वाले भ्रष्ट विचारधारा के लोग विरोध में आएंगे ऐसी स्थिति में आप सभी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने मिशन को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि चंदौली मिर्जापुर और वाराणसी में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ और भ्रष्टाचार में लिप्त तथा कथित पत्रकारों का पर्दाफाश हो रहा है।
उनका की सबसे ज्यादा इन्हीं जिलों में पत्रकारिता के आने दुकानदारी चलाने वाले चालू करता के प्रतिकर्ता करने वाले लोगों का गोल गिरोह सक्रिय है जिसमें आधे से ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अखबार एवं इनेलो का आई कार्ड लेकर घूम रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ भ्रष्टाचारी स्वयं अखबार एवं न्यूज़ चैनल एवं यूट्यूब चैनल के मालिक बनकर घूम रहे हैं और बेरोजगारी के कारण दलाली के क्षेत्र में लगे हुए उन लोगों को कुछ अखबार एवं चैनल के लोग जोड़कर पत्रकारिता की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं उनका भी पर्दाफाश करने की योजना पर संगठन कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी चंदौली और मिर्जापुर के तमाम बाजारों एवं नगर में ऐसे बहुत सारे चाटुकारिता की पत्रकारिता की आड़ में काला कारनामा करने वाले मिल जाएंगे जिनके गलत कृत्यों के कारण ईमानदार एवं राष्ट्रहित में पत्रकारिता करने वाले लोग भी बदनाम हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार एवं चाटुकारिता की पत्रकारिता के कल्चर को बढ़ावा देने वाले लोगों के आय के स्रोतों की जांच एवं उनके सभी क्रियाकलापों पर सरकार को जांच करके कड़ी कार्रवाई करने का आदेश पारित करना चाहिए।