प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई-इटवा की बैठक हुई सम्पन्न

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई-इटवा की बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई-इटवा की पूर्व सूचना के आधार पर एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि वतौर संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव रहे । श्रीयादव ने आगामी 9 अक्टूबर 2023 को होने वाली शिक्षा मित्र महारैली लखनऊ को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मित्रों में जागरूकता लाने के लिए संघ की महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाय । जिसका सभीं लोगों नें समर्थन किया और यर्वसम्मत से श्रीमती पूनम पांडे बलुआ को अध्यक्ष बनाया गया ।
इसी क्रम में श्री मति शीला मिश्रा गनवारिया को महासचिव तथा श्री मति शांति देवी पिपरी लंगड़ी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्रीमती सुमन पांडे महादेव को संगठन मंत्री और श्रीमती सुमति श्रीवास्तव को प्रवक्ता बनाया गया ।
जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बैठक में उपस्थित सभीं लोगों को बधाई देते हुए महारैली को सफल बनानें की आकांक्षा जताई है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks