बाढ़ से बचाव हेतु तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाढ़ से बचाव हेतु तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर । बाढ़ की तैयारी बैठक जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा बाढ़ से बचाव हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर ने जिलाधिकारी को जाकनारी देते हुए बताया कि जनपद में बाढ़ से बचाव हेतु 69 बाढ़ चौकिया, 49 बाढ़ राहत केन्द्र, 33 बाढ़ राहत शरणालय तथा 93 नाव है। जनपद के प्रत्येक बाढ़ चौकियों व राहत केन्द्रो एवं बाढ़ शरणालयों पर शान्ति व्यवस्था एवं राहत कार्य हेतु नाम एवं मोबाइल नम्बर सहित ड्यिूटी लगायी गयी है। आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ व पीएसी का सहयोग लिया जायेगा। सभी एसडीएम एवं सीओ सीयूजी नम्बर द्वारा सम्पर्क में है। बाढ़ राहत सामग्री के आपूर्ति हेतु ई-टेण्डरिंग की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है। भूसा क्रय हेतु टेण्डर की कार्यवाही कर ली गयी है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को निर्देश दिया कि बाढ़ से बचाव हेतु समस्त तैयारियों को पूर्ण कर ले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार की दवाये तथा अन्य समस्त तैयारियां पूर्ण कर ले।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, बांसी प्रमोद कुमार, डुमरियांगज प्रवेन्द्र, इटवा कर्मेन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड आर0के0नेहरा, आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि, तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks