साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई

साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई

सिद्धार्थनगर । अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगवाई गयी । अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल तथा विभिन्न शाखाओं, क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई आदि के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देश ।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, द्वारा पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवायी गयी व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी । महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया । पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । परेड के दौरान प्रतिसार निरीक्षक भूतनाथ गुप्ता तथा लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks