
अवागढ़, बसुंधरा में अपंजीकृत क्लीनिकों के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई
एटा – बीमारियों के सीजन में खुले अपंजीकृत क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग को परेशान कर रहे हैं। सोमवार को अपंजीकृत नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने अवागढ़ में छापेमारी कर दो को नोटिस दिए हैं। बसुंधरा में टीम के पहुंचने पर अपंजीकृत क्लीनिक बंद कर भाग गया।
अपंजीकृत नोडल अधिकारी ने बताया कि डीएम से शिकायत होने के बाद सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को अवागढ़, बसुंधरा में अपंजीकृत क्लीनिकों के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई की गई। अवागढ़ में राजा पेट्रोल पंप के पास नवजीवन क्लीनिक संचालक डॉ. महेन्द्रपाल पचौरी को नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। बीएएमएस चिकित्सक अस्पताल का संचालन करते मिले। उनके यहां कई मरीज भर्ती होकर ऐलोपैथी पद्धति से उपचार ले रहे, जिनको नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। कस्बा में डी-फार्मा डिप्लोमा करने वाले रोहित कुमार अपंजीकृत क्लीनिक संचालित करते मिले, जिनको नोटिस दिया गया है। अपंजीकृत नोडल अधिकारी ने बताया कि बसुंधरा में टीम के पहुंचते ही अपंजीकृत संचालक क्लीनिक बंद कर भाग खड़ा हुआ।