महामंत्री समेत 18 पदाधिकारी किए मनोनीत, मनोनयन पत्र भी बांटे

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला शाखा ने किया संगठन विस्तार
-महामंत्री समेत 18 पदाधिकारी किए मनोनीत, मनोनयन पत्र भी बांटे
कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव की सहमति से जनपद में महिला शाखा का विस्तार किया गया है। महिला जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना ने शाखा की जिला कार्यकारणी गठित की है। कार्यकारिणी में महामंत्री समेत 18 पदाधिकारी बनाए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किए गए हैं।
गत रविवार की देर शाम शहर के नावल्टी रोड स्थित संगठन के अलीगढ़ मण्डल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इस दौरान मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ, संरक्षक नारायण स्वरूप सक्सेना एडवोकेट, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना की मौजूदगी में टीम की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित टीम में महामंत्री किरन सक्सेना, स्नेहलता सक्सेना, उपाध्यक्ष डोली सक्सेना, पूजा सक्सेना, सुनंदा मान सिंह, वंदना सक्सेना, अर्चना सक्सेना, उपासना श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, मंत्री खुशबू सक्सेना, बिन्दू सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, प्रीति सक्सेना, प्रगति सक्सेना, ललिता सक्सेना, श्रद्धा सक्सेना, कोषाध्यक्ष रश्मि सक्सेना, मीडिया प्रभारी नीतू सक्सेना मनोनीत की गईं। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए और उन्हें तन मन धन से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने को कहा गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को राकेश सरन सक्सेना, संजीव राय सक्सेना, सुरेश चंद्र सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, अखिलेश सक्सेना , दीपक सक्सेना, डॉ संजय सिन्हा,आरके सक्सेना, नवीन सक्सेना, अतुल सक्सेना, आलोक सक्सेना, शैलेन्द्र मुवार, विजय सक्सेना, अभय प्रिय श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, पवन सक्सेना, अरविंद सक्सेना,रंजन सक्सेना, राजा सक्सेना शेखर सक्सेना, शुभम सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, रिशभ सक्सेना, योगेश सक्सेना समेत अन्य ने बधाई दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks